देहरादून/टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देशभर से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों और अधिकारियों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के लिए यह गर्व का विषय है कि पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है।
इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 19 टीमों के 440 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को मंच देने के साथ-साथ उत्तराखंड को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है…जिसमें खेल अहम भूमिका निभाते हैं।
धामी ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे खेलो इंडिया और “फिट इंडिया” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है और राज्य में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान
लालकुआं : युवराज खाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड : यहाँ बेटे के हमले में पिता की हुई मौत !
उत्तराखंड: DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश 
