चंपावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली से पहले चंपावत की जनता को एक बड़ा उपहार दिया है। सोमवार को चंपावत में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम धामी ने जिले के लिए कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श और विकसित जिला बनाने का उनका संकल्प अडिग है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले वर्षों में चंपावत न सिर्फ बुनियादी सुविधाओं के लिहाज़ से बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में भी मिसाल बनेगा।
कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और सीएम धामी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत मेरा कार्यक्षेत्र ही नहीं…मेरी आत्मा से जुड़ा स्थान है। यहां के विकास के लिए जो भी जरूरी होगा, वह हर हाल में किया जाएगा।
सीएम धामी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को दोहराते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की नींव गांव, कस्बों और ज़िलों के सशक्तिकरण से ही रखी जा सकती है।
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में शुरू की गई परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ये विकास कार्य चंपावत की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
