चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पावन माता रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता से सीधे संवाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘‘संस्कृति संवर्धन पहल’’ के तहत चम्पावत के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को कला, परंपरा और पहचान किट वितरित की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर से कुल 170.15 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें बाढ़ सुरक्षा कार्य, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, मोटर मार्गों का डामरीकरण, अस्पताल की सुविधाओं का विस्तार और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से भरपूर क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि माता रणकोची मंदिर का विकास सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” है और इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से क्षेत्र की संस्कृति को बनाए रखने और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
हल्द्वानी: यहां लालकुआं हाइवे में दुखद घटना, युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां इस हालात में मिली युवक की बॉडी
उत्तराखंड : यहां रंगाई-पुताई कराने के मामले में प्रधानाध्यापिका सस्पेंड
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रवेश पत्र बनाने वाला प्रिंसिपल धरा गया
उत्तराखंड: रिश्वत लेते सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी 
