उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने और जनता तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में अलग पहचान रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

पंचांग कैलेंडर राज्यवासियों को तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की सटीक जानकारी देगा और त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की महत्ता से अवगत कराएगा। इसमें उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक और आस्था स्थलों को भी विशेष स्थान दिया गया है, जो राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत

मुख्यमंत्री ने विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगी साबित होगा और भविष्य में इसे और समृद्ध और व्यापक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश

इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें