उत्तराखंड के पहाड़ के गांव-गांव में हर परिवार में माता-पिता के जहन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक उनके मासूम बच्चे जंगली जानवरों का निवाला बनते रहेंगे? आखिर कब तक उनके घर की खुशियां यूं ही जंगली जानवरों के पंजों के नीचे दबकर खत्म हो जाएगी? पहाड़ में पलायन के दंश से बड़ा दंश अब वन्यजीवों के आतंक का है क्योंकि जिस तरह जंगली जानवर पहाड़ के घरों में मासूम बच्चों को अपना निवाला बना रहे हैं तो राज्य के वन महकमे पर सवाल उठना भी लाजमी है आखिर कैसे और कब रुकेगा मानव वन्यजीव संघर्ष, क्योंकि आए दिन राज्य के कोने-कोने से इस तरह की खबरें आती हैं कि वन्य जीव के हमले में परिवार की खुशियां छीन ली गई ऐसा ही एक और दुखद और दर्दनाक खबर अल्मोड़ा के भिकियासैंण से सामने आई है।
शनिवार की ठीक शाम 6:00 बजे के आसपास बाजार क्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर दूर नगर पंचायत के बाराकोट वार्ड के रहने वाले गिरीश सिंह बिष्ट की क्लास 2 में पढ़ने वाली 7 साल की मासूम बेटी दिव्या घर से 50 मीटर दूर आम के पेड़ के नीचे तीन साथियों के साथ खेल रही थी कि अचानक झाड़ियों से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया और उसे उठाकर ले गया। अपनी आंखों के सामने 7 साल की मासूम दिव्या को गुलदार के जबड़े में देख साथी बच्चे बदहवास होकर चिल्लाने लगे जिसके बाद दिव्या की मां कविता देवी व आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर गुलदार के पीछे भागने लगे। गुलदार मासूम बच्ची को मौत के घाट उतारने के बाद 15 फीट दूर घनी झाड़ियों में छोड़ कर भाग गया। लोगों की तलाश में मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। जिसके बाद पूरे बाराकोट में कोहराम मच गया, दिव्या की मां कविता देवी सदमे में गिर गई। मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई उधर वन संरक्षक कुमाऊं प्रवीण कुमार और डीएफओ महातिम सिंह ने वन विभाग की टीम को कांबिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं यही नहीं एसडीएम चौकी प्रभारी तहसीलदार कानूनगो सहित पुलिस व राजस्व कर्मियों ने भी पूरे इलाके में गश्त की है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सन्नाटे में हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड- एक और घर की खुशियां बर्बाद कर गया गुलदार, कक्षा दो की मासूम को दी दर्दनाक मौत, गॉव में दहशत”
Comments are closed.



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 

Aadmkhor ghoshit karo maro ise
bilkul