- चार धाम यात्रा- परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए की एडवाइजरी जारी।
देहरादून- चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए शासन प्रशासन तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत पर्वतीय मार्गों पर रात के समय व्यवसायिक वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई गयी है। रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक कोई भी व्यवसायिक वाहन यात्रा मार्गों पर नहीं चल सकेगा। एआरटीओ प्रशासन चक्रपाणि मिश्रा ने बताया कि पहाड़ी मार्गों पर ड्राइविंग के लिए दक्षता अनिवार्य है।
व्यवसायिक वाहन चालकों को विशेष प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट और वाहन के सभी दस्तावेज पूरे रखने होंगे. इसके साथ ही चालकों की वेशभूषा, व्यवहार और स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि एडवाइजरी के मुताबिक यात्रा के दौरान वाहन चालकों को चप्पल या सैंडल पहनकर गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं होगी। चालकों को बंद जूते या मजबूत ट्रैकिंग शूज पहनना अनिवार्य किया गया है ताकि पहाड़ी रास्तों पर वाहन संचालन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर : एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति, ये है मामला
रुद्रपुर: महापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात, 460 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: महंगाई का झटका, रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
नैनीताल: (बड़ी खबर) अपने बच्चे का RTE के तहत दाखिला करवाने वाले अभिभावक ध्यान दें
देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS 

