CHAMPAWAT NEWS: इन दिनों उत्तराखंड का चंपावत जिला चर्चाओं में है। पहले बिना बताये एसडीएम गायब हो गये अब टनकपुर के उचैलीगोठ में तैनात एक स्वास्थ्य अधिकारी ड्यूटी करते- करते लापता हो गए हैं। टनकपुर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस जिले मंे अधिकारियों का गायब होना चर्चाओं में है।
जानकारी के अनुसार जिले के टनकपुर के उचैलीगोठ कम्यूनिटी हेल्थेनस सेंटर में तैनात सीएचओ संजय शर्मा पुत्र जगवीर शर्मा 15 सिंतबर को ड्यूटी के दौरान ही कहीं लापता हो गए। उनके लापता हुए अभी तीन दिन बीत गए, लेकिन अधिकारी का कही पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है,
कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय संजय शर्मा निवासी विष्णुपुरी कालोनी डयूटी के लिए अपने घर से उचैलीगोठ हेल्थनेश सेंटर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर चाबी कार्यालय में रखी और किसी को बिना बताए गायब हो गए। बताया कि उस दिन उन्होंने शाम को टनकपुर के पीएनबी एटीएम से 11 हजार रुपये भी निकाले। पुलिस ने उनका मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाया है। फिलहाल उनका मोबाइल बंद आ रहा है,
मामले में उचैलीगोठ के ग्रामीणों का कहना है कि संजय को ई-रिक्शे से टनकपुर की ओर आते देखा गया था। वह कुछ समय से परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले चंपावत के सदर एसडीएम अनिल चन्याल भी बिना बताए कहीं चले गए थे। जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में लगाई थीं। हालांकि अगले दिन उन्होंने खुद फोन कर अपने हिमाचल होने की बात कही थी। अब जिले से एक अधिकारी के गायब होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) IFS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, कई DFO बदले
हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 53 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार, CM धामी ने पूरे प्रशासन को किया अलर्ट
उत्तराखंड : आयोग ने 1632 पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी किया
धामी सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक जवाब, उत्तराखंड में खुल सकते हैं नए EPFO कार्यालय
उत्तराखंड: बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचेंगे बीएलओ, निर्वाचन अधिकारी ने दिए विशेष निर्देश
उत्तराखंड: इस जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी घोषित
अल्मोड़ा में फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र के मामले में तीन सहायक शिक्षक निलंबित
हल्द्वानी में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में लगी आग
उत्तराखंड : भू-कानून के उल्लंघन पर नैनीताल DM की बड़ी कार्रवाई, 250 वर्ग मीटर जमीन राज्य सरकार में निहित 

