Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति की शराब की अदात से परेशान पत्नी तांत्रिक के साथ फरार हो गई। पत्नी कुछ समय पहले तांत्रिक के पास पति की शराब छुडाने गई थी जहां दोनों में प्रेम पनप गया और पत्नी अपने पति को छोडकर तांत्रिक के साथ चली गई। वहीं पति भी पत्नी के जाने के बाद और ज्यादा शराब पीने लग गया है। घटना हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की बताई जा रही है।
सौतन से छुटाकारा, बचपन की गलतियों, विदेश जाने में बाधा और मनचाहा प्यार जैसे दावे करने वाले फर्जी तांत्रिक और बाबाओं की दुकानें हरिद्वार में आजकल बहुत चल रही है। ये बाबा लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बना रहे हैं।ताजा मामला सिडकुल का है जहां एक पत्नी अपने पति की शराब छुडाने के लिए अपने पति को तांत्रिक के पास ले गई। तांत्रिक शराब तो नहीं छुडा पाया लेकिन पत्नी पर डोरे डालने शुरू कर दिए और पत्नी को पति से ही छुड़ा दिया। धीरे धीरे पत्नी के नजदीक आकर वो पत्नी को लेकर ही फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी मूलरूप ये यूपी के बिजनौर के रहने वाले हैं और पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था और दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। और पत्नी अपने पति की शराब की आदत से परेशान थी। वहीं बताया जा रहा है कि फर्जी तांत्रिक भी यूपी का ही रहने वाला है।
हालांकि इस मामले में अभी तक पति की ओर से सिडकुल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं सिडकुल पुलिस तहरीर आने पर मुकदमा और जांच करने की बात कर रही है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे
नैनीताल: जिले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश
रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन 
