लालकुआं। यहां वार्ड नंबर पांच सुभाष नगर में निवास करने वाले युवक का सेंचुरी पेपर मिल गेट के ठीक सामने ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाली एक महिला एवं उसके पुत्र से विवाद हो गया, परिणाम स्वरूप उक्त युवक के सिर में गहरी चोट मार दी गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, पीड़ित युवक ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देने के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में अपना उपचार शुरू करा दिया है।
जानकारी के अनुसार यहां सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 में रहने वाले सलमान अंसारी ने स्थानीय कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह सेंचुरी मिल में अपनी ड्यूटी पता करने गया था, इसी दौरान पेपर मिल के सामने ठेला लगाने वाली एक महिला एवं उसका पुत्र उसे बेवजह उलझ गए, उन्होंने उसके सिर में धारदार हथियार से प्रहार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में अपना उपचार कराया, साथ ही कोतवाली में तहरीर देते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, उधर आरोपी महिला द्वारा भी युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है, इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 

