देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड पर देर रात एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कैनाल रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान 26 वर्षीय नैना राजपूत, निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घायल महिला निधि कश्यप का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में कार चालक सुमित यादव ने बताया कि वह काठ बंगला की ओर से कैनाल रोड की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कार के ब्रेक नहीं लगे और वाहन सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गया। हालांकि पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
राजपुर थाना पुलिस ने कार चालक सुमित यादव और उसके साथी हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में शामिल कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस मृतका के पंचायतनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस घटनास्थल और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
इससे पहले रुड़की में भी तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई थी….जबकि छह लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत
उत्तराखंड राज्यसभा सीट: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, 16 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त
नैनीताल : फिल्म हनुमान अंश की टीम ने कैंची धाम पहुंच कर नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद लिया
उत्तराखंड: 78 पदों पर भर्ती का मौका, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश 
