अल्मोड़ा। स्याल्दे क्षेत्र के फूलाई गांव में देर रात एक तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और सो रही 88 वर्षीय परुली देवी पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और हाथों पर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक परुली देवी रात करीब तीन बजे अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान तेंदुआ कमरे में पहुंच गया और उन पर झपट पड़ा। महिला के शोर मचाने पर उनकी बहू की नींद खुली। कमरे में तेंदुए को देखकर वह घबरा गई और आसपास के लोगों को जानकारी दी।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद तेंदुए को वहां से भगाया। इसके बाद घायल महिला को भिकियासैंण अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज और जांच के लिए रामनगर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने प्रभावित इलाके में गश्त शुरू कर दी है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जौरासी रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की सक्रियता बढ़ने से लोगों में लगातार चिंता बनी हुई है।
इससे पहले बाड़ेछीना क्षेत्र के छानी गांव में भी गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला किया था। हमले में दीवान सिंह के हाथ और पीठ पर चोटें आई थीं। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था।
उस घटना के बाद भी ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की थी। लगातार हो रही वन्यजीवों की घटनाओं के कारण ग्रामीणों ने जंगल से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
