BHIMTAL NEWS: गुरुवार को नौकुचियाताल मार्ग स्थित एक होटल के पास साथियों के साथ खेल रहे एक आठ वर्षीय बालक को अज्ञात कार सवार उठाकर ले गए। सूचना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन बालक का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद देर शाम परिजनों ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे आठ वर्षीय कुंदन पुत्र प्रदीप निवासी पांखरहा थाना और पोस्ट पांकी जिला पलामू झारखंड अपने साथियों के साथ खेल रहा था। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने पुलिस को बताया कि एक सफेद रंग की कार में दो लोग आए और कार में गाना बज रहा था। कार में गाने को सुनकर कुंदन भी कार के पास पहुंचा और डांस करने लगा। तभी एक युवक कार से उतरा और कुंदन को कार में बैठा लिया। फिर उन्होंने कार स्टार्ट की और उसे लेकर चले गए। इसकी सूचना बच्चों ने पास में काम कर रहे अपने परिजनों को दी।
इस मामले में एसआई राजेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें परिजनों ने घटना की सूचना शाम सात बजे दी, इसके बाद वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आसपास के सभी थानों को भी सूचना दे दी है। बच्चे के परिजनों का कहना है कि कही भी गाने बजते है तो कुंदन नाचने लगता है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। लोग बच्चे के अपहरण की बात कह रहे है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

