पौड़ी: गजल्ड़ गांव में सक्रिय गुलदार का आतंक बुधवार देर रात समाप्त हो गया। प्रसिद्ध प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल और उनकी टीम ने सक्रिय गुलदार को मार गिराया। इसके बाद वन विभाग ने उसे नागदेव रेंज, पौड़ी में रेस्क्यू कर सुरक्षित रखा।
बीते गुरुवार को इस गुलदार ने 45 वर्षीय राजेंद्र नौटियाल को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद क्षेत्र में कई पालतू पशुओं पर भी हमले हुए….जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने प्राइवेट शूटर सहित दो शूटर तैनात किए।
वन डीएफओ पौड़ी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मारा गया गुलदार लगभग 5 वर्ष की मादा थी। ट्रैप कैमरे में कैद तस्वीरों से पुष्टि हुई कि यही गुलदार पिछले दिनों गांव में सक्रिय था। अब इसे रेस्क्यू कर जांच के लिए नागदेव रेंज लाया गया है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र में भय का माहौल कम हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 

