घर में जबरन घुस युवती के कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म का प्रयास

उत्तराखंड- (जघन्य अपराध)- साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

किच्छा- उत्तराखंड के ऊधम सिंहनगर जिले के किच्छा में एक साढ़े तीन साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी मौसरे भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने देर रात मासूम का शव बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  QuickWin Casino: Divertimento Veloce‑Track per Player Quick‑Hit

कलकत्ता फार्म चौकी के एक गांव की साढ़े तीन साल की बच्ची गुरुवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। बताया जाता है इस बीच उसका मौसेरा भाई उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। बाद में बच्ची के नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। उसका पता नहीं चल पाया। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद

पुलिस ने बच्ची की पिता की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके माता पिता के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस की सख्ती के बाद युवक ने सच उगल दिया। उसने बच्ची की हत्या करने की बात कही। बच्ची का शव किच्छा डैम को जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें