हल्द्वानी- हल्द्वानी में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं अब बरेली रोड खन्ना फार्म में महिला डॉक्टर विनीता कपूर के घर पर चोरी की बड़ी वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है । बताया जा रहा है कि महिला चिकित्सक अपने व्यवसाई पति शिव कपूर के साथ मथुरा दर्शन के लिए गई थी। इस बीच शातिर चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर पूरा घर साफ कर डाला।
जानकारी के मुताबिक भारी मात्रा में नकदी जेवर सहित मूर्तियों पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मंडी चौकी इंचार्ज टीम सहित पहुंचे हैं,और जांच में जुट गए हैं एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले में जल्द खुलासा कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि चिकित्सक विनीता कपूर और उनके पति शिव कपूर मथुरा दर्शन के लिए गए थे और वापस पहुंचे तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था।
शातिर चोरों ने घर में रुक कर पूरी तसल्ली के साथ एक एक अलमारी खोलकर पूरे घर के सामान को बिखेर कर तहस-नहस किया हुआ है। घर से भारी मात्रा में कैश जेवर और मूर्तियों चोरी करके चोर फरार हो गए । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है जिसके बाद ही कुल चोरी सामान का ब्यौरा मिल पाएगा। उधर एसएसपी ने टीम बनाकर मामले के खुलासे के निर्देश दे दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी-(बड़ी खबर) व्यवसाई परिवार गया मथुरा दर्शन को, चोरों ने कर दिया सब कुछ साफ”
Comments are closed.



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 


भाई या तो ad ही लगा ले या न्यूज़ ही दिखा दे । हर लाइन के बीच मे तो ad भरे हैं ।
oky