Screenshot

उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून:शहर के पॉश इलाके डालनवाला स्थित एमडीडीए एमआईजी कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। महिला बिस्तर पर अचेत मिली और उनके चेहरे पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में रहने वाले दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड गांधी स्कूल के सामने बंसल बुक स्टोर के नाम से दुकान है। गुरुवार सुबह वह घर से दुकान पर चले गए। उनकी पत्नी रेखा बंसल घर में अकेली थीं। बेटे और परिवार के अन्य लोग कांवली रोड पर

महिला के पति का डिस्पेंसरी रोड पर है बंसल बुक स्टोररहते हैं। दोपहर करीब एक बजे रेखा बंसल की अपनी बेटी से बात हुई। कुछ देर बाद पति ने फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। आशंका होने पर शाम को पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो महिला बेड पर मृत पड़ी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे!

पुलिस को करीबी पर शक कातिल के घर में आसानी से प्रवेश करने के तरीके को देखते हुए पुलिस मान रही है कि यह किसी परिचित का काम है। पुलिस ने जब परिवार वालों से पूछताछ की तो पति दिनेश बंसल ने पुलिस को कुछ बेहद अहम जानकारी दी है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस मान रही है किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस घर में आने-जाने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस

मुआयना करने पर स्पष्ट हुआ कि घर का सामान सुरक्षित है। बिस्तर की चादर पर कोई सिलवटें नहीं थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्यारे ने बिना संघर्ष के वारदात को अंजाम दिया। इस बीच पति दिनेश बंसल ने पुलिस को कुछ अहम जानकारी साझा की है, जिस पर पुलिस का फोकस केंद्रित हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें