गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में भालू के अचानक सामने आने से दो महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। भालू के पीछा करने पर घबराई दोनों महिलाएं चट्टान से फिसलकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं…जबकि इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
घटना शुक्रवार को पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत नैल के सिदेली तोक में हुई। जानकारी के अनुसार गांव के पास दो महिलाएं घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके सामने भालू आ गया। भालू के पीछे आने से दोनों महिलाएं घबरा गईं और संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गईं।

हादसे में लक्ष्मी देवी (42), पत्नी गजेंद्र सिंह और विमला देवी (50) पत्नी चंद्रशेखर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया।
अस्पताल में दोनों का उपचार शुरू किया गया…लेकिन इलाज के दौरान विमला देवी की मौत हो गई। वहीं लक्ष्मी देवी का उपचार जारी है।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में भालू को लेकर चिंता बढ़ गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
