हल्द्वानी: आपातकालीन सेवा डायल 112 का दुरुपयोग करना रोडवेज बस चालक को महंगा पड़ गया। लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने बस चालक पर 5 हजार रुपये का चालान किया है। वहीं मारपीट के मामले में ऑल्टो चालक समेत दो लोगों पर भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया गया।
कोतवाली पुलिस को डायल 112 पर रोडवेज बस चालक ब्रज किशोर ने सूचना दी थी कि टांडा जंगल क्षेत्र में हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर एक ऑल्टो कार ने उनकी बस के आगे गाड़ी लगाकर मारपीट की और पैसे लूट लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कंट्रोल रूम के माध्यम से अलर्ट जारी कर संबंधित वाहन को रोकने के आदेश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने हल्द्वानी-रुद्रपुर (रामपुर रोड) स्थित गन्ना सेंटर के पास ऑल्टो कार को रोककर दोनों पक्षों को चौकी लाया।
यात्रियों के बयान से खुला मामला
जांच के दौरान जब रोडवेज बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की गई तो मामला कुछ और ही निकला। यात्रियों ने बताया कि टांडा बैरियर के पास बस और ऑल्टो कार की हल्की टक्कर हुई थी। कार को हुए नुकसान को लेकर ऑल्टो चालक ने बस रुकवाई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। लूट की कोई घटना नहीं हुई थी।
पुलिस की कार्रवाई
जांच के बाद पुलिस ने डायल 112 पर झूठी सूचना देने के आरोप में रोडवेज बस संख्या UP 30 AT 1958 के चालक ब्रज किशोर के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत ₹5000 का चालान किया। वहीं मारपीट के मामले में ऑल्टो चालक हैरी सिंह पुत्र गुरदीप सिंह और दीप सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, दोनों निवासी बिलासपुर रोड, रुद्रपुर, के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 में कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया गया।
टीपी नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों से अपील की कि डायल 112 का प्रयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
