हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर शुक्रवार शाम गंगा आरती के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। गुजरात से आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया…लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान जगदीश भाई गोकाणी के रूप में हुई है…जो गुजरात के बेरावल, जिला सोमनाथ के निवासी थे। बताया गया कि जगदीश भाई अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए हरिद्वार आए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय हरकी पैड़ी पर रोज़ की तरह सायंकालीन गंगा आरती चल रही थी और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान अचानक एक श्रद्धालु अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजन घबरा गए और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु को गोद में उठाकर हरकी पैड़ी से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार किया…लेकिन श्रद्धालु को बचाया नहीं जा सका।
नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि गंगा आरती के दौरान एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया…लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक गुजरात का रहने वाला है। शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों की सहमति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
