देहरादून: ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन ने शनिवार को दून के सैन्य अस्पताल में नए कमांडेंट के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर एक औपचारिक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सैन्य अनुशासन और परंपराओं का पालन किया गया।
समारोह के दौरान ब्रिगेडियर परिक्षित सिंह ने नए कमांडेंट को अस्पताल की कमान सौंपते हुए प्रतीकात्मक रूप से कमान का दंड भी हस्तांतरित किया। नवनियुक्त कमांडेंट ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन क्लिनिकल फार्माकोलॉजिस्ट हैं और उन्होंने पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख के रूप में भी सेवा दी है।
वहीं ब्रिगेडियर परिक्षित सिंह अब चंडीमंदिर स्थित कमान अस्पताल में ब्रिगेडियर-इन-चार्ज (प्रशासन) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील 
