Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां एक महिला कर्मचारी को उसके बॉस द्वारा शराब पिलाकर दोस्त के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।
कोतवाली रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नजफगढ़ की रहने वाली एक युवती दिल्ली की एक फर्म में काम करती है 27 अगस्त की शाम वह कंपनी के काम से अपने बॉस अनिल ठाकुर, उनके पार्टनर राहुल उर्फ आसिफ, फुरकान एवं मोमिन के साथ हरिद्वार आई थी राहुल मोमिन और फुरकान अलग होटल में रुके थे जबकि पीड़िता अपने बॉस के साथ अलग होटल में ठहरी थी युवती का आरोप है कि 28 अगस्त की शाम मेरे बॉस अनिल उसको उनके फ्लैट पर ले आए दोनों अलग अलग कमरों में रुके थे रात में करीब 11 बजे राहुल, फुरकान और मोमिन खाना लेकर आए।
आरोप है कि खाने के दौरान इन लोगों ने शराब का एक पैग लगाने के लिए जिद की जिसके बाद इन लोगों के बहुत ज्यादा कहने पर पीड़िता ने 1 पैग लगा लिया जिसके बाद उसे नशा होने लगा। खाने और ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाए जाने के कारण युवती को चक्कर आने लगा।
पीड़िता का कहना है कि उसके बाद वो अपने रूम में चली गई आरोप है कि कुछ देर बाद उसका बॉस अनिल और राहुल उसके कमरे में आए उसके साथ दुष्कर्म किया सुबह जब युवती उठी तो उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का पता चला जिसके बाद उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी परिजन 29 अगस्त की रात हरिद्वार पहुंचे परिजन युवती को लेकर कोतवाली रानीपुर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है घटना के बाद से आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

