उत्तराखंड बोर्डः परीक्षाफल सुधार परीक्षा 22 जुलाई से होगी शुरू
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा 22 से 29 जुलाई तक होगी।
बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि सुधार परीक्षा के लिए हाईस्कूल में दो और इंटर में एक विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल 24 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने वर्ष 2026 प्रथम और वर्ष 2025 तृतीय के लिए पंजीकरण कराया है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संपन्न कराई जाएगी।
ये है कार्यक्रम
-22 जुलाईः हाईस्कूल हिंदी, इंटरमीडिएट -हिंदी (कृषि सहित), अंग्रेजी, संस्कृत ।
123 जुलाईः हाईस्कूल उर्दू एवं अंग्रेजी, इंटरमीडिएट – इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र तथा अन्य विषय।
124 जुलाईः हाईस्कूल संस्कृत, इंटरमीडिएट -गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखा-शास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन एवं कंप्यूटर साइंस।
127 जुलाईः हाईस्कूल गणित एवं गृह विज्ञान (बालिकाओं के लिए)।
28 जुलाईः हाईस्कूल – विज्ञान।
29 जुलाईः हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट कृषि, जीव विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, कृषि अर्थशास्त्र, पशु चिकित्सा विज्ञान, दुग्ध विज्ञान सहित विभिन्न कृषि विषयों की परीक्षाएं। साथ ही आईटीआई/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर विषय की परीक्षा भी आयोजित होगी।
बोर्ड ने स्क्रूटनी परीक्षा का परिणाम जारी किया
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने इस साल हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सन्निरिक्षा (स्क्रूटनी) परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इसमें 32 हाईस्कूल जबकि 50 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी 
