ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव रोकने को नगर निगम ने शुरू कराया नालों की सफाई
हल्द्वानी। मौसम विभाग द्वारा 1 और 2 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार सुबह से नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर शहर में दिखाई देने लगा। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने पर नगर निगम और जिला प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया।
भारी बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भरने लगा, जिससे आम लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव की शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तिकोनिया चौराहे के पास एक बड़े नाले में गाद जमा होने और रुकावट मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर ही सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी और नगर निगम की सफाई टीम को लगाकर नाले की तत्काल सफाई शुरू कराई गई, ताकि वर्षा के पानी की निकासी सुचारु हो सके और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि नगर निगम की टीमें लगातार शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं और जहां भी जलनिकासी में बाधा की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने लोगों से अपील की कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे 
