रुद्रपुर- जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भदईपुरा निवासी महिला से किराएदार ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट में वायरल कर दी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी महिला ने बताया कि मिलक, करनपुर, देवरनिया, बहेड़ी निवासी सचिन कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह उनके घर में एक साल से किराये का कमरा लेकर रहता था। वह उसे मामी कहकर काफी मजाक करता था। उसने अपने फोन से उसकी कई फोटो खींची थी। इसके बाद वह उसका गलत फायदा उठाने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा कि उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो फोटो उसके पति को दिखा देगा।
आरोप है कि एक दिन उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अपनी चार साल की पुत्री के साथ अकेली थी। इसी बीच रात 10 बजे सचिन कुमार उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली , बाद में वह उनका मकान खाली कर चला गया और उसने इंटरनेट मीडिया में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार 
