pushkar singh dhami

उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नेता इन दिनों दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी संगठन ने पश्चिम बंगाल, असम और केरल में बूथ प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की हैं…जहां उत्तराखंड के कार्यकर्ता चुनावी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी...ये है लेटेस्ट अपडेट

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के अनुसार पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत युवा मोर्चा के 20 पदाधिकारियों को भेजा गया है। वहीं असम में 15 सदस्यीय टीम और केरल में एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बूथ प्रबंधन में उत्तराखंड भाजपा की मजबूत पकड़ को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व लगातार यहां की टीमों पर भरोसा जता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द ही स्टार प्रचारक के रूप में पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में जनसभाएं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी

इधर राज्य में भी भाजपा संगठन चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बूथ लेवल एजेंट और पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका तय की गई है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें