Dehradun accident News: विदेश जा रहे एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। सड़क हादसे में मां बेटे की मौत हो गई। हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला के समीप हादसा हुआ। मां विदेश जा रहे अपने बेटे को छोड़ने के लिए सड़क पर आई थी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी देते हुए रायवाला पुलिस रविवार प्रातः करीब 5:00 बजे की है। थानाध्यक्ष रायवाला भुवन पुजारी ने बताया कि आशा प्लॉट छिद्दरवाला निवासी त्रिलोक सिंह विदेश में रहता है। सुबह उसे विदेश जाना था। उसकी मां भवानी देवी उसे छोड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर आई थी।
वह वाहन की इंतजार कर रहे थे तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मां और पुत्र को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में गंभीर रूप से घायल त्रिलोक सिंह (41 वर्ष) पुत्र जयपाल सिंह, भवानी देवी (63 वर्ष) पत्नी जयपाल सिंह दोनों निवासी आशा प्लॉट छिद्दरवाला को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार त्रिलोक सिंह जर्मनी में काम करता है। छुट्टी खत्म होने के बाद वह वापस जर्मनी लौट रहा था। वही जिस कार से माता व पुत्र को टक्कर लगी, वह हिमाचल से आ रही थी। बताया कि कार सवार लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कार चालक मनीष कुमार पुत्र प्रकाश निवासी बिलासपुर थाना शाह तलाई, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश को हिरासत में ले लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

