उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के शिवपुरी आइटीबीपी कैंप के पास मंगलवार की दोपहर दिल्ली से आए पर्यटन नहा रहे थे कि इसी दौरान दो भाइयों सहित तीन पर्यटक नदी में डूब गए। सूचना पर ढालवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले से एसडीआरएफ को अवगत कराया।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि 09 पर्यटको का दल दिल्ली से ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। जिसमे से 03 पर्यटक गंगा नदी में नहाने चले गए। अत्याधिक वर्षा होने पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण ,उक्त तीनों पर्यटक गंगा नदी में डूब गए।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान एक पर्यटक शुभम पुत्र मोहनलाल उम्र 22 वर्ष निवासी डी-2, 79/80 सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली के शव को जल पुलिस द्वारा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक दूबे दो युवकों में सगे भाई सुभम और कार्तिक शामिल हैं जिनमें कार्तिक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ,जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।
शेष 02 लापता पर्यटकों की सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर की जा रही है।
लापता पर्यटकों का विवरण :-
कार्तिक पुत्र मोहनलाल उम्र 20 वर्ष निवासी सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली-85। दीपांशु पुत्र अजय सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी गली नंबर चार हरकुल विहार नजफगढ़ दिल्ली।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
