Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां कांग्रेस का एक नेता नायब तहसीलदार को रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार हुआ है।
देहरादून के नायब तहसीलदार को फाइल पर साइन करने के लिए रिश्वत देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। बताया जा रहा है पकड़ा गया कथित कांग्रेसी नेता गुल मोहम्मद किसी अन्य व्यक्ति की फाइल साइन कराने तहसील में पहुंचा था। नायब तहसीलदार ने पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवाया पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक राजधानी देहरादून की तहसील में फाइल की आड़ में 17000 रुपए की रिश्वत लेकर पहुंचे गुल मोहम्मद नाम के युवक को अपर तहसीलदार ने अरेस्ट करा दिया है।
दरअसल आज तहसील दिवस के मौके पर शिकायतों के निस्तारण के लिए पीड़ित पहुंच रहे थे इसी बीच गुल मोहम्मद नाम का एक व्यक्ति तहसील पहुंचा और अपने काम संबंधी फाइल अपर तहसीलदार शादाब को दी। शदाब ने फाइल खोली तो पैसे गिरने लगे इस बीच आरोपी ने कहा कि साहब पैसे आपके लिए है इस बीच अपर तहसीलदार ने तत्काल पुलिस बुलाकर गुल मोहम्मद को अरेस्ट करा दिया।कोतवाल विधा भूषण नेगी के मुताबिक मामले में तहरीर मिली हैं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

