Haridwar News: अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतारा। पहले दावत के बहाने खूब शराब पिलाई उसके बाद गला घोटकर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने पिछले महीने हुई इस वारदात का खुलासा कर दिया है।
धर्मनगरी हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में पिछले महीने से लापता हुए फैक्ट्री के कर्मचारी मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके बाद दावत के बहाने उसे भगवानपुर थाना क्षेत्र में ले जाकर शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने सहारनपुर के ग्राम शिमलाना स्थित नहर से कर्मचारी के शव को बरामद कर लिया है।
पति ने प्रेमी संग पकड़ा था रंगे हाथ
आरोपी शारूफ ने बताया कि उसके और रिंकी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था एक दिन हेमेंद्र ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा था उसके बाद उसकी हेमेंद्र की तीखी बहस हुई थी. ऐसे में दोनों ने हेमेंद्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया जिसके बाद योजना के मुताबिक, 11 मार्च को हेमेंद्र को दावत के बहाने भगवानपुर बुलाया और शराब पिलाकर देर रात रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी वहीं, हत्या करने के बाद हेमेंद्र की लाश को नहर में फेंक दिया हेमेंद्र का शव थाना बडगांव पुलिस ने 19 मार्च को नहर ग्राम सिमलाना से बरामद किया ।
इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने संबंधित थाने से संपर्क कर परिजनों से मृतक के कपड़ों के जरिए शिनाख्त करवाई अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल ट्रक और रस्सी के साथ मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
मोहम्मद शारुफ अली पुत्र मोमीन, निवासी- ग्राम बनेरा खास, थाना देवबंद, जिला- सहारनपुर, यूपी
रिंकी उर्फ किरन पत्नी हेमेंद्र, निवासी- ग्राम रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
