Roorki News: उत्तराखंड में लगातार अपराध बढ़ रहे है। आए दिन हत्या, दुष्कर्म, और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा है। अब खबर मंगलौर से है। यहां स्कूटी सवार एक कारोबारी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने डंडा मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूट के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बैग में करीब आठ लाख रुपये बताए जा रहे हैं। लूट के बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुड़की में सोलानीपुरम निवासी राहुल गर्ग थोक कारोबारी है। गुरुवार को वह मंगलौर के दुकानदारों से पेमेंट लेने गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह कलेक्शन करके स्कूटी से वापस रुड़की आ रहा था, तभी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित अब्दुल कलाम चौक पर उसने स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी धीमी की। इस दौरान वहां पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी धीमी होते ही कारोबारी पर डंडे से वार किया। अचानक हुए हमले से कारोबारी स्कूटी सहित नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उससे नोटों से भरा बैग लूट लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से रुड़की बाइपास हाइवे से फरार हो गए। घटना की सूचना कारोबारी ने 112 पर फोन किया। जिसके चलते तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ पंकज गैरोला व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने पीड़ित से पूरी जानकारी ली। इसके बाद तुरंत ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। बैग में आठ लाख रुपये से अधिक बताए जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 

