हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र से लगातार बच्चे चोरी होने की घटनाएं पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा रही हैं। अभी पिछले सप्ताह पुलिस ने तीन साल की बच्ची के चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को खोज लिया। अब मंगलवार की सुबह एक साल का बच्चा चोरी हो गया है।
इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला सहित दो संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। नीतू पत्नी छोटू दास निवासी लालजीवाला रोड़ीबेलवाला अपने एक साल के बच्चे को नाईसोता घाट पर बड़ी बेटी के पास छोड़कर खाने लेने के लिए गई थीं। खाना लेकर जब लौटीतो बच्चा नदारद मिला, जानकारी करने पर पता चला कि कोई उसे चोरी कर ले गया है। महिला घाट पर ही बिलखने लगी। इधर, बच्चा चोरी होने की सूचना पर पुलिस भी आनन-फानन दौड़ पड़ी।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिख रहा है। एक महिला भी फुटेज में दिख रही है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बच्चे को खोजकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

