Lalkuan News: शांतिपुरी नंबर एक में देर रात शराब के नशे में पुत्र ने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । मृतक पूर्व फौजी बताया जाता है पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
जानकारी के अनुसार शांतिपुरी नंबर एक में पूर्व सैनिक दीवान गिरी अपने परिवार के साथ रह रहा थे। उसका पुत्र भजमन गिरी नशे का आदी है। बताया जाता है कि भजमन आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। गुरुवार रात वह शराब पीकर घर आया और और घर में झगड़ा करने लगा। इस दौरान बीच बचाव के लिए जब पिता दीवान गिरी आये तो भजमन ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दीवान गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन आनन फानन में उन्हें किच्छा अस्पताल ले गये।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात्रि करीब साढ़े 11 बजे घटना की जानकारी मृतक के छोटे पुत्र अंकित ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक आर्मी में सूबेदार के पद से रिटायर्ट हुए थे। घटना से पूरे इलाके सनसनी फैल गयी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
