Bageshwar Crime News: अपराधों से पहाड़ अब सुरक्षित नहीं रहे। आये दिन हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं पहाड़ों में हो रही है। अब खबर बागेश्वर जिले से है। जहां नौकोड़ी गांव में भाईयों के बीच हुए आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। वहीं, मृतक के दूसरे भाई और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव में आयोजित पूजा के दौरान यह विवाद हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के नौकोड़ी के बमनखेत गांव में रविवार की रात सामूहिक पूजा का आयोजन हो रहा था। बताया जा रहा है कि इस पूजा में 29 परिवार के लोग शामिल थे। इस दौरान दो चचेरे भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंचल सिंह और महेश सिंह ने शंकर सिंह और खुशाल सिंह पर चाकू से वार कर दिया।
इस हमले में शंकर सिंह की मौत हो गई, जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बीच-बचाव में आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रात में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
