- चंपावत के एडीओ कोऑपरेटिव हुए निलंबित
देहरादून। चंपावत के जिला सहायक निबंधक कार्यालय में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 राजकिशोर को रजिस्ट्रार कोआपरेटिव ने निलंबित कर दिया है। उनकी जांच बैठाते हुए 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। एडीओ राजकिशोर को समय- समय पर बिना बताए या बिना अवकाश प्रार्थनापत्र कार्यालय से अनुपस्थित रहने, अफसरों के निर्देशों की अवहेलना, बार-बार निर्देश के बाद भी कार्य व्यवहार में सुधार न लाने, अनाधिकृत रूप से कार्य से अनुपस्थित रहने और अफसरों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव
ने निलंबित किया है। शुक्रवार को अपर निबंधक सहकारी समितियां आनंद एडी शुक्ल ने उप निबंधक अल्मोड़ा हरीश चंद्र खंडूरी को जांच अधिकारी नियुक्त कर उन्हें राजकिशोर के विरुद्ध 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र तैयार करने के निर्देश दिए। एडीओ राजकिशोर पर उत्तराखंड सहकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

