Haldwani – हल्द्वानी के गौलापार स्थित बागजाला में वन विभाग की भूमि पर बने अतिक्रमण पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। वन विभाग, प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। जिसमें आज आठ अवैध निर्माणाधीन मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है। यह सभी मकान वन विभाग की भूमि पर बने हुए थे, जिन्हें वही के रहने वाले कुछ भूमाफियाओं ने स्टैम्प पर बेच था।
विभाग द्वारा पूर्व में इन सभी को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद आज यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार सचिन कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम हल्द्वानी पारितोष वर्मा ने बताया वन भूमि में अवैध मकान बने हुए थे जिसको खाली करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया था। ऐसे में आज पुलिस वन विभाग के साथ-साथ सँयुक्त रूप से या कार्रवाई की गई है। वहीं वन विभाग के एसडीओ ने कहा वन भूमि पर किसी भी तरह से अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने बताया कार्रवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है, फिलहाल प्रशासन वन भूमि को अवैध तरीके से बेचे जाने वाले भू माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी भी कर रहा है उनको चिन्हित किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
