- भाभी ने ननद को शर्बत में नशा पिलाया, पड़ोसी ने आकर किया दुष्कर्म, भाभी और पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
देहरादून – डालनवाला-भाभी ने नाबालिग ननद को शीतल पेय रूहअफजा में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी को बुलाया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की भाभी ने अवैध संबंधों की फोटो और वीडियो बना ली। देहरादून के पटेलनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की भाभी और पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी।
कहा कि उनकी पत्नी का डालनवाला क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 26 मार्च की रात वह पत्नी के पास अस्पताल में चले गए। आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे की बहू ने 17 वर्षीय बेटी को रूहअफजा में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस दौरान बहू ने पड़ोस में रहने वाले समीर नाम के युवक को बुलाया। उसने बेहोश 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान की वीडियो पीड़िता की भाभी ने बना ली। इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी और पीड़िता की भाभी किसी को न बताने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि बेटी को उसकी भाभी ने पड़ोसी से बातचीत भी कराई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका 

