कर्णप्रयाग : आदिबदरी के ग्राम पंचायत बुंगा के कंड तोक में सुबह करीब 7:30 बजे एक भालू ने घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। व्यक्ति ने फौरन घर में घुसकर दरवाजा बंद किया और अपनी जान बचाई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुंवर ने कहा कि व्यक्ति द्वारा शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
उत्तराखंड में भालू के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। राज्य बनने के बाद से पिछले साल भालू के हमलों में सबसे अधिक लोग घायल हुए। पिछले साल वन्यजीव हमलों में 68 लोगों की मौत और 488 लोग घायल हुए थे। इसमें भालू के हमलों में 8 लोगों की मौत और 108 घायल हुए। वहीं तेंदुओं के हमलों में 102 लोग घायल हुए। राज्य के वन्यजीव विभाग ने सतर्क रहने और वन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 

