उत्तराखंड- यहां बदमाशो ने व्यापारी को मारी गोली, लूट की वारदात को दिया अंजाम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News- हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने घर जा रहे एक व्यापारी को गोली मारकर उससे कैश से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। लूट और गोली की ये घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी के पास हुई। गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसे जॉली ग्रांट रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गोली मारकर लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बताया जा रहा है कि व्यापारी रावली महदूद की चौहान मार्किट से अपना मनी ट्रांसफर आफिस और कपड़ों का शोरूम बंद कर घर लौट रहा था। इस बीच इंद्रलोक कालोनी में दो अलग-अलग बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने व्यापारी से नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने व्यापारी को गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस जिसकी छानबीन में लग गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार

व्यापारी सवाज पाल मूल रूप से मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, यहां वह सिडकुल क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी में रहता था फिलहाल बदमाश बैग सहित कितनी रकम लूटकर ले कर गए हैं इसका पता भी व्यापारी को होश आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस भी सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें