NAINITAL NEWS-इन दिनों उत्तराखंड में प्रेमी-प्रेमिकाओं की खबरें खूब आ रही है। इश्क के बुखार में लोग बच्चों को छोडक़र दूसरे का हाथ थाम रहे है। ऐसा ही एक मामला सरोवर नगरी नैनीताल में देखने को मिला। जहां दिल्ली से प्रेमी संग भागकर महिला नैनीताल पहुंच गई। साथ में एक बच्चे को भी अपने साथ ले आयी। उधर पति बेचारा दिल्ली में महिला को ढूढ़ते हुए परेशान हो गया। इसके बाद उसने थक हारकर पुलिस में रिपोर्ट कराई तो पता चला कि महिला की लोकेशन नैनीताल में है। बुधवार को नैनीताल जू रोड स्थित विक्रांत होटल से महिला को बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पिछले माह 11 अगस्त को दिल्ली के सागरपुर साउथ वेस्ट निवासी महिला का पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला अपने चार साल के बच्चे को लेकर लापता हो गई। पति ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन वह कही नहीं मिली। फिर परिजनों ने सागरपुर थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर के बाद पुलिस ने महिला व बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
इस बीच पुलिस ने महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन उत्तराखंड के हल्द्वानी काठगोदाम में मिली। जहां से दिल्ली पहुंची हल्द्वानी पहुंची। जब पुलिस काठगोदाम स्थित होटल में पहुंची तो महिला वहा से चैक आउट कर चुके थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस नैनीताल पहुंची।यहां
नैनीताल पुलिस की मदद से महिला की खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच होटलों में महिला के नाम से पता करवाया गया तो उस नाम की महिला पर्यटक तल्लीताल स्थित विक्रांत होटल में ठहरे हुए पाए गए। इस मामले में तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने बताया कि महिला व बच्चा और संबंधित युवक को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
