उत्तराखंड-(Job Alert) UKSSSC द्वारा आयोजित 894 पदों पर इस भर्ती की लास्ट डेट 7 अक्टूबर, जल्दी करे आवेदन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

UKSSSC Forest Guard Vacancy 2021– उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी के अंतर्गत फॉरेस्ट गार्ड के पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन चल रहे हैं फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 7 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है अभी भी आवेदन न कर पाए अभ्यर्थी यूकेएसएसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट uksssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रोजगार का बड़ा अवसर: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर रखी गई है और वेबसाइट में उपलब्ध विज्ञप्ति के अनुसार शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 में किए जाने की संभावना है इसके अलावा इस भर्ती मैं आवेदन करने वाले उम्मीदवार की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष होनी चाहिए तथा आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 29 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रोजगार का बड़ा अवसर: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

ये है चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। सिलेक्शन प्रोसेस की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रोजगार का बड़ा अवसर: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

इन स्टेप से करें अप्लाई

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, sssc.uk.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें