उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में आदमखोर गुलदार ने एक मासूम बच्ची को मार डाला जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में गुलदार की दहशत फैल गई है। आए दिन आदमखोर गुलदार के हो रहे हम लोग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है यह लिहाजा ग्रामीणों में भी आक्रोश पनप रहा है।
नैनीताल- 26 अक्टूबर को यहां लग सकता है CM रावत का दौरा, ऐसी चल रही है तैयारियां
जानकारी के मुताबिक बुधवार को लगभग 3:45 बजे ओखलकांडा के गांव तुषराड़ की ह्रदयेश कफलटिया की 12 वर्षीय पुत्री नेहा पर आदमखोर गुलदार ने महिलाओं के समूह के बीच में हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए ले गया गुलदार के हमले से मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के इकट्ठा होकर गुलदार के पीछे भागने के बाद जंगल में नेहा का शव बरामद किया गया इस घटना के बाद से जहां पूरे गांव में शोक का माहौल है वहीं मृतक नेहा के घर में कोहराम मच गया है।
उत्तराखंड- रोमांच से भरा रहा इनका सफर, जानिए कैसे इस चोटी पर पहुंचाई साइकिल
बुधवार को भीमताल के ओखलकांडा विकास खंड के ग्राम तुषराड़ में गुलदार कक्षा सात में पढ़ने वाली एक 12 वर्षीय बालिका को मार गया। इससे गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार के प्रति भय व्याप्त हो गया है। नेहा कफल्टिया पुत्री हृदयेश कफल्टिया तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। बुधवार अपराह्न वह घर के आगे ही 15-20 मीटर दूर स्थित खेतों में घास काटने गई थी। इसी दौरान करीब साढ़े तीन बजे अचानक गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। हमला इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ नहीं कर पाए। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। अलबत्ता स्थानीय विधायक एवं वन विभाग को ग्रामीणों ने घटना की सूचना दे दी है। पास के गांव पुटपुड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पंकज भट्ट एवं दीपक बर्गली ने बताया कि गुलदार बालिका को पास ही स्थित पत्थरों की एक गुफा-( उड्यार )में ले गया। तुषराड़ क्षेत्र में यह गुलदार के हमले से मौत की पहली घटना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
