Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार को रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत से महिंद्रा क्रूजर टैक्सी वाहन संख्या यूके06टीए-4841 का चालक सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहेनिया टोल प्लाजा के पास नानकमत्ता की ओर से आ रही कार आई 20 संख्या यूके06 एडी-2481 से क्रूजर वाहन की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।
टक्कर लगने के बाद सवारियों से भरी कार सड़क पर पलट गई। कार के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और यात्रियों को कार से बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना(46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उप जिला अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया
हादसे में घायल लोगों का उपचार जारी है वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
