- योजनाएं पांच और रोजगार 62 हजार लोगो को, जानिए कौनसी है यह 5 योजनाएं।
देहरादून- (नितेश बिष्ट)उत्तराखंड में जल्दी ही पशुपालन योजना के तहत 62 हजार लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए पशुपालन सेक्टर के तहत पांच योजनाओं का नेटवर्क तैयार कर रहा हे। इसी योजना के तहत 62 हजार लोगो को रोजगार मिलेगा और पलायन पर भी रोक लगेगी। इसमें पशुपालन, दूध उत्पादन और बायोगैस जैसी योजनाएं शामिल है।
दुग्ध विकास और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बीते शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि ये पांचों योजनाए प्रदेश के आम व्यक्ति को केंद्र में रखते हुए तैयार की गई है। इन योजनाओं के जरिए हजारों लोगों को रोजगार का स्थायी स्रोत मिलेगा। साथ ही पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।
पशुपालन की इन 5 योजनाओं से मिलेगा लाभ
1. कुक्कुट वैली
इस योजना के तहत हर जिले में मुर्गी पालन के लिए 5000 यूनिट लगाई जाएगी। 2000 यूनिट पर काम शुरु हो चुका है शेष 3 हजार यूनिट पर काम वर्ष 2024 तक कर लिया जाएगा। पांच हजार लोगों के साथ ही इसमें चारा, दवा, सप्लाई चेन, मीट विक्रेता के रूप में 1500 लोगों को परोक्ष मंरोजगार मिलेगा। कुक्कुट वैली योजना को 110 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है।
2. गोट वैली
बकरी की दूध और मांस को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए गोट वैली योजना का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के लिए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग से 100–100 लोगो को चुन लिया गया है। साथ ही हर लाभार्थियों को 21–21 बकरियों की यूनिट प्रदान की जाएगी।
3. भूसा योजना
सरकार गेहूं धान की तर्ज पर भूसा खरीद योजना को शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत 2000 किसानों को उनके भूसे का उचित मूल्य मिलेगा। जबकि दूध के कारोबार से संबंधित 52 हजार लोगों को रियायती मूल्य पर भूसा मिलेगा। इस योजना से दलालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।
4. बायोगैस प्लांट योजना
सितारगंज में जल्द शुरू होगा बायोगैस प्लांट योजना। इस योजना के शुरू होने के बाद 850 किसानों को लाभ मिलेगा। बायोगैस प्लांट योजना के बाद किसान पशु गोबर को 2 रूपये किलो के हिसाब से खरीद सकेगा। बता दें बायोगैस प्लांट से 400 किलोग्राम गैस का उत्पादन किया जाएगा।
5. आंचल कैफे
इस योजना को शुरू करने के लिए सरकार आंचल कैफे को प्रमुख पर्यटन स्थल, सरकारी शैक्षिक और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में स्थापित करेगा। आंचल कैफे योजना के चलते 300 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार का अवसर मिलेगा।
दूध विकास एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जानकारी देते हुए कहा कि पांच योजनाओं के साथ कुछ और महत्त्वपूर्ण म किया जा रहा है। यू सनगर में जल्द प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया | जा रहा है। इसमें किसानों की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) जेठानी की फर्जी आईडी बना अश्लीलता वायरल की
हल्द्वानी : मीरा मार्ग स्थित जूता शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान 
