Pithoragadh News: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। कई जिलों में जमकर वर्षा हुई है। वहीं पहाड़ी जिलों में बर्फबारी भी हुई है। अप्रैल के महीने में बर्फबारी के बाद पहाड़ में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के धारचूला में दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे 14 गांव में पिछले तीन दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसके बाद यहां ठंड काफी बढ़ गई है। तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। दिन में माइनस दो और रात में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है।
लगातार हो रही बर्फबारी से गांव में लगभग एक फीट और पंचाचूली की चोटियों पर दो फीट तक बर्फबारी हुई है। फिलहाल दारमा घाटी में आवाजाही के लिए सड़क खुली है। पिछले तीन दिनों से बर्फबारी होने से सड़क पर काफी बर्फ आ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि व्यास घाटी के सात गांव में भी पिछले तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है। जिसके बाद ठंड में काफी इजाफा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
