उत्तराखंड- अल्मोड़ा SSP ने बीमार दादी के लिए 180 किलोमीटर दूर पहुंचाई दवा, मिला दादी का आर्शीवाद..पढ़े पूरी खबर..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने लॉकडाउन (Laockdown) के चलते परेशानी की इस घड़ी में अपने जिले की जनता की सेवा के लिए सोशल मीडिया को मदद का बेहतरीन जरिया बनाया है। और उनकी इस सेवा भाव की जमकर सराहना हो रही है।

अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) के फेसबुक पेज पर सामाजिक कार्यकर्ता अमित रावत द्वारा जिले के गांव कोट पोस्ट बागीधार निवासी 80 वर्षीय झपरी देवी की मदद करने की अपील की। झपरी देवी शुगर, अस्थमा आदि बीमारी से पीड़ित है। और उनका उपचार हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल से चल रहा था उनकी दवाई खत्म होने के कारण वह बेहद परेशान थी।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल

UTTARAKHAND LOCKDOWN- “कुछ देने के लिए हैसियत नहीं, नियत चाहिए” यह साबित किया एक मजदूर ने जानिए कैसे…

पुलिस के सोशल अकाउंट में आई मदद की गुहार के बाद मीडिया सेल में तैनात हेमा ऐठानी और महेंद्र द्वारा बूढ़ी दादी से फोन पर बात हुई जिसके बाद एसएसपी अल्मोड़ा प्रह्लाद मीणा (Prahlad Meena IPS) द्वारा तत्काल बृजलाल हॉस्पिटल से दवाइयां मंगवा कर 180 किलोमीटर दूर बूढ़ी दादी के घर तक पहुंचाई। पुलिस टीम 4 किलोमीटर पैदल चलकर जब बूढ़ी दादी के घर पहुंची, और उन्हें दवाइयां दी तो बदले में दादी ने अल्मोड़ा पुलिस को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। क्योंकि इस विपरीत समय में बूढ़ी दादी के लिए अपनी दवा का इंतजाम करना असंभव सा था ऐसे में अल्मोड़ा पुलिस फरिश्ते की तरह दादी की मदद को आगे आई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां लोग परेशान वहां डिलीवरी मैन ने 25 सौ में बेचा सिलेंडर
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी

उत्तराखंड, कोरोना वायरस से जागरूक करने वाला ये पहाड़ी गीत हो रहा है तेजी से वायरल, आप भी सुने.

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें