Almora News: सोशल मीडिया में “वायरल आमा” आखिरकार अल्मोड़ा पहुँच गई। अल्मोड़ा पुलिस की टीम आमा को अल्मोड़ा लेकर पहुँच गई है।
बता दे कि विगत 9 जनवरी को एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उसने कहा था कि ये महिला खुद को अल्मोड़ा जिले की रहने वाली बात रही है। जिसके बाद उसने आमा से पूछताछ भी की। आमा ने खुद को अल्मोड़ा का बताया। उसने मदद की अपील की थी। यह वीडियो काफी वायरल हुआ। बाद में महिला के बारे में जानकारी मिली। वह भिकियासैंण की रहने वाली है। उसका नाम हेमा देवी है। जो काफ समय से विक्षिप्त अवस्था में है। उसका मुम्बई से विडियो वायरल हुआ है।

इस पर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने महिला के परिजनों से सम्पर्क किया। पुलिस टीम को महिला की तलाश करने के लिए मुम्बई भेजा। 11 जनवरी को मुम्बई पहुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम ने स्थानीय मुम्बई पुलिस व स्वयं सेवी संस्था की सहायता से बुजुर्ग आमा की तलाश शुरू की। 14 जनवरी को पुलिस टीम ने आमा को को खोज निकाला। सोमवार शाम आमा अल्मोड़ा पहुँच गई।
एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने आमा से मिलकर कुशलक्षेम पूछकर आमा को शाँल ओढ़ाकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। आमा की तलाश करने वाले कांस्टेबल योगेश कुमार व महिला कांस्टेबल साईन अंसारी की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया। एसएसपी ने कहा कि दोनों को पुरस्कृत किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि आमा का चिकित्सकीय परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
