दिनेशपुर– क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं और भोजन माता से छेड़खानी करने के आरोप लगे हैं इसे लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। इस मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा ने शुक्रवार को परिजनों को बताया कि प्रधानाध्यापक छेड़खानी करता है। इसके बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। शनिवार को वे स्कूल पहुंच गए। वहां प्रदर्शन कर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हंगामे की सूचना पर बीईओ भाष्करानंद पांडेय और प्राथमिक । शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बीईओ ने बच्चों और भोजन माता के बयान दर्ज किए और प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति की। इधर एक ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
छात्राओं और भोजन माता से अभद्रता के आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें खंड शिक्षा G कार्यालय गदरपुर में संबद्ध किया गया है। आरसी आर्या, सीईओ

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
