देहरादून : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला के ग्राम इठारना में 01 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पंचायतघर एवं मंदिर परिसर में आयोजित होगा और इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करना तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विभाग पूरी तैयारी के साथ शिविर में भाग लें और उपस्थित नागरिकों को सरकारी योजनाओं से सीधे लाभ प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवेदनों एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाना चाहिए।
शिविर में पेंशन, स्वास्थ्य जांच, विभिन्न प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, रोजगारपरक प्रशिक्षण और अन्य सरकारी योजनाओं के आवेदन सभी विभागों द्वारा एक ही छत के नीचे पूरे किए जाएंगे। इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी ने इस बहुउद्देशीय शिविर को ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और जन समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज 
