मसूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर मसूरी पहुंचे हैं। उनका यह दौरा 28 और 29 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान वे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) में रहेंगे और अकादमी के वैलिडेटरी फंक्शन में भाग लेंगे।
सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री 29 नवंबर को 100वें फाउंडेशन कोर्स के वैलिडेटरी फंक्शन में शामिल होंगे और प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए अकादमी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अकादमी के चारों ओर पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं….ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी देश का प्रमुख सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान है, जो उत्तराखंड के मसूरी में स्थित है। यह अकादमी आईएएस और अन्य ग्रुप-ए सेंट्रल सिविल सर्विसेज अधिकारियों को प्रशिक्षित करती है। यहां से प्रशिक्षित अधिकारी देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रशासनिक सेवाओं में योगदान दे रहे हैं।
अकादमी से निकले हजारों आईएएस अधिकारियों ने देश के प्रशासनिक तंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रक्षा मंत्री का यह दौरा न केवल आईएएस प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणास्पद है…बल्कि अकादमी की कार्यशैली और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज 
