उत्तराखंड- देवस्थानम बोर्ड के बाद अब भू-कानून की बारी! CM धामी ने बुलाई कमेटी की बैठक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश सरकार ने अब भू-कानून को लेकर भी कसरत तेज कर दी है। संभावना हैं कि आगामी विधानसभा सत्र (Assembly session) में सरकार इस पर कोई विधेयक पेश कर दे। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि सीएम धामी ने सात दिसंबर को उस कमेटी के अहम बैठक बुलाई है जिसे उन्होंने भू कानून के लिए गठित किया था।

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने बीते दिनों एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Former CM Trivendra Singh Rawat) द्वारा दो साल पहले लिए गए देवस्थानम बोर्ड (Devsthanam Board) गठन के फैसले को पलट दिया। लगातार चलते आ रहे तीर्थपुरोहितों के विरोध के बाद अब जाकर देवस्थानम बोर्ड को भंग किया गया है।

इसके लिए सीएम धामी की तारीफ हो रही है। तीर्थपुरोहितों में भी खुशी की लहर है। इसी बीच इंटरनेट पर काफी समय से प्रचलित भू कानून (Land law) का मुद्दा फिर से उठ रहा है। बता दें कि उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम पर फैसला करने के बाद प्रदेश सरकार पर भू कानून को लेकर दबाव बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये

भू कानून को लेकर हो रहा संघर्ष काफी समय से चल रहा है। सख्त भू कानून को लेकर इंटरनेट मीडिया (internet media) में लंबे समय से मुहिम चल रही है। राज्य के साथ ही प्रवासी उत्तराखंडी सख्त भू कानून की पैरवी कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि भू कानून की उत्तराखंड को जरूरत है वरना वे अपने ही प्रदेश में बाहरी हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल

सीएम धामी भी पहले इसकी ओर इशारा कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की तर्ज पर सख्त भू कानून लाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसलिए काफी जल्दी इसे लाया जा सकता है। ऐसा हो गया तो उत्तराखंड सरकार को वोटर्स का भी खासा साथ मिल जाएगा। पहले भी देवस्थानम बोर्ड भंग कर सरकार काफी वोटरों को अपने पक्ष में कर चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें